Uncategorized

गडकरी से मिले गंभीर

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। गंभीर का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच की रेस में सबसे आगे हैं। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर कई प्रकार की अटकलें भी शुरु हो गयी हैं।
वहीं गंभीर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें कहा कि मैंने इस बारे में अभी विचार नहीं किया है। ऐसे में जिस सवाल का जवाब देना अभी संभवन नहीं है उसे न करें। साथ कहा कि आईपीएल में कालकाता नाइटराइडर्स को जीत दिला कर वह खुश है और अभी उसी का आनंद ले रहे हैं। गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर थे और टीम को जिस प्रकार से सफलता मिली उसमें उनका अहम योगदान बताया जा रहा है। गंभीर की कप्तानी में पहले भी केकेआर ने दो बार आईपीएल खिताब जीते थे।

Related Articles