Uncategorized

गुलाम हैदर को भारत आने का जल्द मिल सकता है वीजा, खुलेगी सीमा की पोल

सीमा हैदर के खिलाफ भारतीय अदालतों में दर्ज कराएंगे अपना बयान
इस्लामाबाद,। गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भारत आने के प्रयास में है। गुलाम ने कहा था कि वह 10 जून तक भारत आएगा लेकिन वह नहीं आ सका। अब गुलाम ने बताया है कि उसने वीजा प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और जल्द ही अपने बच्चों से मिलने भारत जाएंगे और सीमा हैदर की खोलेंगे पोल। अंसार बर्नी ट्रस्ट ने गुलाम की मदद करते हुए भारत में मोमिन मलिक को उसका वकील बनाया था।
गुलाम ने कहा कि जल्द ही भारत जाने की तारीख भी तय हो जाएगी। गुलाम ने कहा कि कुछ और लोग भी उनके साथ जाना चाहते थे लेकिन फिलहाल वह अकेले ही भारत जाएंगे। गुलाम ने कहा उसे भारत जाने की तारीख आने का इंतजार है ताकि वह भारत की अदालतों में सीमा के खिलाफ गवाही दे सके। एक महीने तक गुलाम को भारत में रहने का मौका मिल सकता है। ट्रस्ट ने कहा है कि उनको उम्मीद है कि वीजा मिल जाएगा क्योंकि ऐसी कोई वजह नहीं है, जिसको आधार बनाकर वीजा ना दिया जाए। ट्रस्ट की ओर से ये भी कहा गया है कि वकील मोमिन मलिक ने कई सारे मामले सीमा पर लगाए हैं। इन मामलों में गुलाम का बयान जरूरी है और उनको वहां जाकर अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए।

Related Articles