Uncategorized

सोने पर भारी टैक्स होने से सोने की तस्करी बढ़ी

  नई दिल्ली । भारत में सोने की तस्करी बड़ी तेजी के साथ बढ़ती ही जा रही है। पिछले दो माह में बहुत बड़ी मात्रा में तस्करी से आया सोना जप्त किया गया है। सोने पर केंद्र सरकार द्वारा 3 फ़ीसदी की जीएसटी लगाई गई है। सोने के आभूषणों पर 18.45 फ़ीसदी टैक्स लगता है। आयातित सोने पर 12.5 फ़ीसदी कस्टम ड्यूटी, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस इत्यादि लगने के कारण आयातित सोना, भारत में बहुत महंगा होता है। जिसके कारण तस्करी के जरिए सोने को बड़े पैमाने पर भारत में लाया जा रहा है। 

कस्टम और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने जनवरी और फरवरी 2023 में 916.37 किलो सोना पकड़ा है। वित्तीय वर्ष 2022 में केवल 2283.38 किलो सोना जप्त किया गया था। उसके अनुसार पिछले 2 माह में सोने की तस्करी बहुत तेजी के साथ बढ़ी है। हवाई मार्ग और समुद्र मार्ग में नए-नए तरीके से सोने की तस्करी की जा रही है। 
 खपत घटी तस्करी बढ़ी
 2022 में दिसंबर तक सोने की खपत में 3 फ़ीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। इसी बीच भारत में तस्करी के जरिए सोने की आवक बड़ी तेजी के साथ बढ़ी है। इसका मुख्य कारण भारत में टैक्स ज्यादा होना है। जिसके कारण तस्करी के जरिए सोना भारत आ रहा है। 

Related Articles