Uncategorized

वन कर्मचारियों की सुरक्षा की नीति बनाए सरकार : अशोक पांडे

बुरहानपुर हमले की उच्च स्तरीय जांच की जाए
भोपाल। प्रदेश का वन कर्मचारी निहत्था है सरकार ने उसकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं ना ही वन कर्मचारी की सुरक्षा की कोई ठोस सुरक्षा नीति बनाई है यहां तक की शासकीय बंदूक आने के 12 साल बाद की बंदूक चलाने का अधिकार वन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है जिस कारण प्रतिदिन वन कर्मचारी जंगलों की सुरक्षा करते हुए वन अपराधियों के हमलों का शिकार हो रहा है कल सातवीं बार बुरहानपुर में फिर वन अपराधियों ने वन कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला किया है वन कर्मचारियों पर हमले के कारण प्रदेश के वन कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है वन कर्मचारी मंच ने आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करके वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठोस सुरक्षा नीति बनाने वन कर्मचारियों को बंदूक चलाने का अधिकार देने तथा बुरहानपुर में वन कर्मचारियों पर किए गए हमले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करी है 
वन कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि निहत्था 19000 वन कर्मचारी प्रदेश में वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा कर रहा है लटेरी कांड के बाद वन कर्मचारियों ने अपनी शासकीय बंदूकें 16 अगस्त 2022 को वन विभाग में जमा कर दी थी जो अभी भी जमा है क्योंकि यह अमेरिका वेपंस बंदूक 12 साल पहले सरकार ने मंगाई थी लेकिन इन बंदूकों को चलाने का अधिकार 12 साल बाद भी वन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है अब तक प्रदेश के 54 वन कर्मचारी वनों की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दे चुके हैं और दो सैकड़ा से ज्यादा वन कर्मचारी वन अपराधियों के प्राणघातक हमले के शिकार हो चुके हैं लेकिन सरकार ने आज तक वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है ना ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं जिस कारण वन कर्मचारी प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर वनों की सुरक्षा कर रहा है वन कर्मचारियों की सुरक्षा नीति न होने के कारण बन अपराधियों के हौसले बुलंद है लेकिन अब वन कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि यदि उनकी जान की सुरक्षा के लिए सरकार ने सुरक्षा नीति नहीं बनाई या इंतजाम नहीं किए तथा बंदूक हो वह चलाने का अधिकार नहीं दिया एवं बुरहानपुर हमले की उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई तो वन कर्मचारी वन मुख्यालय के सामने गुरुवार को जंगी प्रदर्शन करेंगे तथा वन वल प्रमुख को ज्ञापन सौंपेंगे। बुरहानपुर हमले में आक्रोश जाहिर करने वाले वन कर्मचारी नेताओं में अशोक पांडे आरती वर्मा आईबी सिंह नरेंद्र पयासी हरि सिंह गुर्जर लव प्रकाश पाराशर प्रेम लाल त्रिपाठी आदि शामिल है
                               

Related Articles