Uncategorized

कर्मचारियों का पाई-पाई का भुगतान करेगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान कर्मचारियों के हित में घोषणा करी है मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के कर्मचारी धैर्य रखें मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान हर सुविधा तथा लाभ दिया जाएगा उनकी देनदारी का पाई पाई का भुगतान सरकार करेगी कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा मुख्यमंत्री की घोषणा का मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने स्वागत किया है। 
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कर्मचारियों के हित में घोषणा करी है मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को केंद्र के समान जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता एरियार सहित एवं महंगाई भत्ते के एरियार का बकाया करोड़ों रुपए का भुगतान मिलने की आशा जागी है साथ ही केंद्र के समान एच आर एवं अन्य भत्ते मिलने का भी विश्वास जागृत हुआ है कर्मचारियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने ,वृत्ति कर समाप्त करने ,स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने ,अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया सरल करने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाने नियमित करने मानदेय प्राप्त कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का लाभ देने अनियमित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति पेंशन सुविधा का लाभ देने अनियमित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर ग्रेजुटी 10 लाख रुपए देने एवं अनुकंपा अनुदान 10 लाख रुपए करने आदि मांगों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेंगे।
                          

Related Articles