Uncategorized

होली मिलन समारोह व फाग उत्सव आयोजित

रश्मि शुभश्री के निवास पर गीतों के साथ-साथ खेली गई फूलों की होली

*भोपाल।* रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। नगर में कई महिला संगठनों तथा समाजसेवियों द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाजसेवी रश्मि शुभश्री के निज निवास पर भी रंग पंचमी के शुभ अवसर पर पारंपरिक तरीके से बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक दूजे को गुलाल लगाकर ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए फाग उत्सव मनाया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पारंपरिक फाग गाकर, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलो की होली खेली तथा एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा नेत्री रश्मि शुभश्री ने बताया कि सभी ने पारंपरिक तरीके से ढोलक, झाल और मंजीरे के साथ फाग गीत गाकर खूब आनंद लिया। यह आपसी प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। सभी महिलाओं एवं भाईयों के सहयोग और शुभ कामनाओं से उत्सव संपन्न हुआ साथ ही आगामी चैत्र नव वर्ष की बधाई दी। होली मिलन समारोह में फाग गीतों के साथ-साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, रामबाबू शर्मा अध्यक्ष प्रगतिशील ब्राह्मण मंच, संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पार्षद प्रवीन सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष भाजपा प्रियेश उपाध्याय, मजदूर संघ अध्यक्ष अनिल भार्गव, राधेश्याम प्रजापति सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं रहवासी भी शामिल रहे।

Related Articles