हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने दी पीएम मोदी को बधाई

नरेंद्र मोदी का फिर से चुना जाना एक नए भारत की शुरुआत
वॉशिंगटन,। लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसे पूर्ण बहुमत तो नहीं मिल पाया है लेकिन वह अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है और नरेंद्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। इसको लेकर नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से बधाई संदेश मिले हैं। वहीं अमेरिकी गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। गायिका मिलबेन ने एक्स लिखा है कि आपको भगवान ने चुना है। मेरे प्यारे भारतवासियों, नमस्ते। आज का दिन भारत और दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है। मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी का फिर से चुना जाना एक नए भारत की शुरुआत है।
पीएम मोदी, मैं आपको फिर से चुने जाने पर बधाई देती हूं। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप भारत के चुने हुए नेता हैं, जिन्हें भगवान ने और फिर भारत के लोगों ने चुना है। वह आगे लिखती हैं,आपने पश्चिम के उन लोगों को गलत साबित कर दिया है जिन्होंने आपकी लंबे कार्यकाल पर सवाल उठाए थे। मुझे उम्मीद है कि आप नेतृत्व करते हुए ईश्वर के राजदूत बने रहेंगे। ईश्वर की सेवा में आप भारत के लोगों को निराश नहीं करेंगे। 140 करोड़ लोगों की सेवा के लिए आपको चुना गया है।
मैरी ने आगे कहा कि आप दुनिया के सबसे लोकप्रिय देश और 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर शासन करते हैं। आप दुनिया भर के देशों के बीच शांति और सद्भावना की आवाज के रूप में स्थापित करे। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटें जीती हैं । बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं। बीजेपी के सहयोगी दल टीडीपी ने 16 और जेडीयू ने 12 सीट हासिल की हैं। जीत के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।



