Uncategorized

पाकिस्तान में लू और गर्मी ने ली लोगों की जान, भरे पड़े हैं मुर्दाघर

कराची,। भारत के साथ पाकिस्तान भी भीषण गर्मी की चपेट में है। पाकिस्तान में भी भीषण गर्मी के कारण कई लोगों मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में भीषण गर्मी के कारण पिछले चार दिनों में कम से कम 450 लोगों की मौत हुई है। हालात यह है शवों को रखने के लिए जगह नहीं है। मुर्दाघर भरे पड़े हैं। पाकिस्तान के एनजीओ का दावा है। पाकिस्तान सरकार ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि मरने वालों में से 141 लोगों ने 25 जून को जान गंवाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों को कराची की सड़कों पर अब तक 30 लोगों के शव मिले हैं। उसका कहना है कि उसे बुधवार को छोड़कर पिछले चार दिनों में कम से कम 427 शव मिले हैं। ज्यादातर शव बेघर लोगों और सड़कों पर नशा करने वालों के हैं। तेज गर्मी की लहर ने उनकी जान ले ली। ये लोग अपना पूरा दिन इलाज की तलाश में खुले में बिताते हैं। पाकिस्तान का बंदरगाह शहर कराची भयंकर गर्मी की चपेट में है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। तटीय इलाकों के हिसाब से यह बेहद खतरनाक है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस है। इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले चार दिन में कराची के सिविल अस्पताल में हीटस्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती किए गए हैं।

Related Articles