Uncategorized

भारत ने विश्व बैंक से मांगे 5.5 करोड़ डालर


नई दिल्ली ।
भारत सरकार ने विश्व बैंक से राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं वैश्विक महामारी की रोकथाम और बचाव की तैयारी के लिए 5.5 करोड़ डालर की मांग की है।विश्व बैंक कम एवं मध्यम आय वाले देशों को वैश्विक महामारी कोष से सहायता उपलब्ध कराता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने मानव वैश्विक बीमारी के साथ-साथ, पशुओं में होने वाली वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए यह सहायता राशि मांगी है। भारत वैश्विक महामारी के खतरे से बचने के लिए मानव और पशुओं की रक्षा करने में इस राशि का उपयोग करेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर जोनोटिक रोग पशुओं से शुरू हुए थे। घातक वैश्विक बीमारियां भी पशुओं और पक्षियों के कारण निर्मित हुई थी। विश्व बैंक से जो कोष भारत को मिलेगा। उससे भारत वैश्विक बीमारियों से निपटने की तैयारी में खर्च करेगा। विश्व बैंक के वैश्विक महामारी कोष में 1.6 अरब डालर वैश्विक बीमारियों की रोकथाम के लिए दान में दिए हैं।विश्व बैंक वैश्विक महामारी कोष का ट्रस्टी है। भारत में मवेशियों पर लंपी रोग का खतरा फिर से फैलने लगा है। उत्तराखंड महाराष्ट्र और कर्नाटक में 18 मई तक लंपी रोग संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए पशुओं में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है।भारत की मांग पर विश्व बैंक कितनी सहायता भारत को उपलब्ध कराता है, यह देखने का विषय है।

Related Articles