Uncategorized
पीले चावल देकर मतदाताओं को दिया निमंत्रण

भोपाल। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रतिदिन कार्यक्रम किये जा रहे हैँ जिसमें कभी नुक्कड़ नाटक तो कभी चित्रकला तो कभी फैशन शो, खेलकूद प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के माध्यम से जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में भोपाल जिला निर्वाचन एवं रिटर्निंग अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश अनुसार नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु बूथ जागरूकता दल द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जा रही हैं। इस हेतु समस्त मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें पीले चावल देकर वोटिंग हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है, एवं एसडीएम तहसीलदार स्वयं कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं के घर जाकर उन्हें आमंत्रण पत्र देकर वोटिंग हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं।



