Uncategorized

ईरान ने खाड़ी में तेल टैंकर जब्त किया

ओमान । ईरान की नौसेना ने ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर जब्त कर लिया। सेंट निकोलस नाम का यह जहाज ईराक से तुर्किये जा रहा था। इसमें ईराकी तेल था। यह वही जहाज है जिसे अप्रैल 2022 में अमेरिका ने जब्त किया था। तब इस जहाज का नाम नाम स्वेज राजन था। इसमें लगभग 10 लाख बैरल ईरानी तेल था। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत की थी। हालांकि ईरान ने इसे चोरी बताया था। ईरान ने कहा था- अमेरिकी ने ईरानी तेल से भरा जहाज चुरा लिया। इस घटना के बाद जहाज का नाम बदल दिया गया था।

Related Articles