Uncategorized

अनियमित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थागित
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के आवाहन पर प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 27 सितंबर 2023 से शुरू की गई हड़ताल आज 28 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के आश्वासन उपरांत स्थगित कर दी गई है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के डेढ़ लाख अनियमित कर्मचारी की हड़ताल का राज्य सरकार एवं प्रशासन के कार्यों पर काफी प्रभाव पड़ा है अनियमित कर्मचारी स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी वन सुरक्षा श्रमिक पार्ट टाइम सुरक्षाक रसोईया आज के काम बंद करने के कारण सरकार के कई महत्वपूर्ण काम संचालित होना बंद हो गए थे जिस कारण प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने हड़ताल स्थगित करने की पहल करी थी आज कर्मचारी मंच के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों की स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित में स्थाई कर्मी बनाने अनियमित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने अनियमित कर्मचारी की मृत्यु होने पर 10 लख रुपए का आर्थिक अनुदान देने एवं सेवानिवृत्ति पर 10 लख रुपए की ग्रेजुटी देने, पेंशन सुविधा का लाभ देने अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर का वेतन देने एवं नियमित करने पार्ट टाइम सुरक्षा को कर्मचारी का दर्जा देने वन सुरक्षा श्रमिकों को कलेक्टर दर का वेतन देने एवं बीमा करने वर्दी देने आदि मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने मांगों पर आचार संहिता की पूर्व न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है हड़ताल एवं महा सत्याग्रह आंदोलन स्थगित करने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच सभा करके निर्णय लिया है कि यदि राज्य सरकार ने पांच दिवस में मांगों को मंजूर करके आदेश जारी नहीं किया तो 2 अक्टूबर 2023 को गांधी प्रतिमा के समक्ष अनियमित कर्मचारी मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में खून से अपनी मांगों को लिखेंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा गया ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे कर्मचारी मंच की सभा को अशोक पांडे सुनील पाठक महेंद्र सारस सत्येंद्र पांडे श्यामलाल विश्वकर्मा रामबहोर यादव गणेश शुक्ला आदि ने संबोधित किया।
                                

Related Articles