अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल कल
भोपाल। प्रदेश भर के अनियमित कर्मचारी स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी पंचायत चौकीदार नल जल चालक भृतय पी टी एस कर्मचारी वन सुरक्षा चौकीदार कल 9 जून 2024 को अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे तथा प्रातः 11:00 बजे से अंबेडकर जयंती मैदान तुलसी नगर भोपाल में विशाल धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उच्च न्यायालय जबलपुर ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए 27 फरवरी 2024 को आदेश पारित करा है कि स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देकर नियमित किया जाए तथा पुराने सभी हित लाभ दिए जाएं यह कार्यवाही सरकार 4 माह में पूरी करें लेकिन सरकार ने अभी तक न्यायालय आदेश का पालन नहीं किया है बल्कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मियों का 1 अप्रैल 2024 से बड़ा हुआ वेतन भी काम कर दिया है जिस कारण प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है अंशकालीन कर्मचारियों को 10 साल की सेवा के बावजूद भी पूर्णकालिक दैनिक वेतन भोगी नहीं बनाया गया है मानदेय प्राप्त कर्मचारी भी कलेक्टर दर के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है पंचायत चौकीदार भी सरकारी सुविधाओं के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है वन सुरक्षा श्रमिक को सरकार ने किसी प्रकार की सुरक्षा की सुविधा नहीं दी है पी टी एस कर्मचारी भी कलेक्टर दर के वेतन की मांग कर रहा है।



