Uncategorized

क्या BJP में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं : दिग्विजय सिंह

ग्वालियर । कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी काफी आक्रोश में है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उम्र संबंधी सवाल पूछने पर वे एक पत्रकार पर भड़क गए और दोनों लोगों के बीच गर्मागरम बहस हो गई।

पत्रकार ने पूछा था कि कांग्रेस में युवा नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग नेता जो 75 साल के हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखा कर आप चुनाव जीत लेंगे? पत्रकार के इस सवाल पर दिग्विजय सिंह गुस्से से लाल हो गए।
बीजेपी से यह सवाल क्यों नहीं पूछते’
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या बैशाखी पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सवाल बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हैं। क्या बीजेपी में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं। क्या वह बुजुर्ग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप बेहूदा सवाल पूछ रहे हैं। आप टीवी संस्थान का नाम बदनाम कर रहे हैं। इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप मोदी जी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए क्यों नहीं कहते हैं।
इससे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सरकार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

Related Articles