Uncategorized

मोदी सरकार का ज्यादा समय तक सत्ता में रहना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

 अदानी घोटाले की जांच से क्यों डर रही है मोदी सरकार?- बालासाहेब थोरात
 जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस पार्टी-अशोक चव्हाण
अदानी घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस का राज भवन पर धरना
गिरगांव चौपाटी पर मोदी-अदानी भाई भाई, देश बेच कर खाई मलाई के नारों की गूंज
मुंबई । देश के बहुचर्चित अदानी घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को देश भर में राजभवन पर मार्च निकाला। जब अदानी भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी से पैसा लूट रहा था तब देश का चौकीदार क्या कर रहा था? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने संसद में यही सवाल उठाया, लेकिन सरकार ने उस हिस्से को कार्यवाही से हटा दिया । महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि मोदी सरकार को बर्खास्त किया जाए। अदानी समूह में हुए बड़े घोटाले के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में सोमवार को गिरगांव चौपाटी से राजभवन तक मार्च निकाला गया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस को अपना निवेदन दिया। इस मार्च में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद के ग्रुप लीडर सतेज बंटी पाटिल, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक भाई जगताप, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, बसवराज पाटिल, प्रणीति शिंदे, कुणाल पाटिल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सवालाखे, पूर्व सांसद संजय निरुपम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सह प्रभारी आशीष दुआ, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे , प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी, एससी. विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे, क्षेत्रीय महासचिव देवानंद पवार और प्रमोद मोरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, मुख्य पदाधिकारियों, सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा के अध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आगे कहा कि अदानी घोटाले की वजह से एसबीआई और एलआईसी में जनता के पैसे डूबने का डर है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल के माध्यम से लोगों की आवाज को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए यह मार्च निकाला है। यह मार्च किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर निकाला गया है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं पर नकेल कस रही है, उन्हें जेल में डाल रही है. लेकिन डर के मारे भाजपा में शामिल होने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अगर मोदी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रही तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। पटोले ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश को जोड़ने का काम किया। इस मौके पर विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि आज यह स्थिति पैदा हो गई है कि देश का लोकतंत्र या संविधान बचेगा या नहीं। नासिक से मुंबई की ओर किसानों का एक बड़ा मार्च शुरू हो गया है। भाजपा सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है । किसानों को प्याज और सब्जियों के दाम नहीं मिल रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर 1,150 रुपए हो गया है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार का बजट सिर्फ आंकड़ों और घोषणाओं से भरा है। एसबीआई, एलआईसी में लोगों के पैसे डूबने का डर है। कांग्रेस पार्टी ने अदानी घोटाले की जांच के लिए एक समिति नियुक्त करने की मांग की, लेकिन मोदी सरकार इस पर चुप है। मोदी सरकार अदानी घोटाले की जांच तक नहीं करा रही है। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि स्टेट बैंक और एलआईसी में लोगों का पैसा अदानी की कंपनी में निवेश किया गया था लेकिन अब यह खतरे में है। अदानी घोटाले के खिलाफ देश में सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आवाज उठाई। लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को संसद में बोलने की अनुमति नहीं देती है। देश की आम जनता के साथ खड़े होने के कारण कांग्रेस पार्टी जनता के हित के लिए सड़कों पर उतरी है। इस मौके पर गिरगांव चौपाटी पर मोदी-अदानी भाई भाई, देश बेच के खाई मलाई का नारा जोरदार तरीके से गूंजा ।                         

Related Articles