ब्रिटेन आम चुनाव: लेबर पार्टी भारी जीत की ओर, कीर स्टारमेर बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

लंदन – ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी भारी जीत की ओर अग्रसर है, जिससे कीर स्टारमेर के ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस चुनाव परिणाम से कंजर्वेटिव पार्टी और उसके भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बड़ा झटका लगा है।
ऋषि सुनक को हिंदू होने का खामियाजा
विश्लेषकों का मानना है कि ऋषि सुनक को हिंदू होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है, जिससे उनकी पार्टी की लोकप्रियता में कमी आई। कंजर्वेटिव पार्टी, जो 2010 से सत्ता में थी, इस बार जनता का समर्थन पाने में असफल रही।
लेबर पार्टी की प्रवासियों के प्रति समर्थन
लेबर पार्टी लंबे समय से प्रवासियों को शरण देने के पक्ष में रही है और इस मुद्दे पर उसका रुख स्पष्ट रहा है। इस चुनाव में भी लेबर पार्टी ने घुसपैठियों और प्रवासियों के पक्ष में अपनी नीतियों को जोरदार तरीके से पेश किया, जिससे उसे बड़ा जनसमर्थन मिला।
इस ऐतिहासिक चुनाव परिणाम से ब्रिटेन की राजनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।



