Uncategorized

पोषक तत्वों से भरपूर है कीवी, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन करता है बेहतर

नई दिल्ली । फल हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से कीवी फल भी काफी महत्वपूर्ण है। इसे कीवीफ्रूट या चाइनीडज गूसबैरी के नाम से भी जाना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर तो है ही अपने इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। यह दिल को सेहतमंद रखने के साथ ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। कीवी ल्यूटिन और जेक्सैंथिन का एक अच्छा स्रोत होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीज के ‎लिए भी फायदेमंद हैं। कीवी में मौजूद फाइबर कंटेंट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक स्वस्थ फल बन जाता है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी कारगर सा‎बित होता है। लो कैलोरी फल होने की वजह से कीवी वेट लॉस में भी मदद करता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो इसे पेट भरने व पौष्टिक नाश्ता के साथ ही वजन घटाने में मदद कर सकता है।

कीवी फल विटामिन- सी का अच्छा सोर्स होने की वजह से यह इम्युनिटी बेहतर करने में मदद करता है। साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कीवी फल त्वचा के लिए कोलेजन सिंथसिस को बढ़ावा देता है और घाव भरने में मदद करता है। कीवी में डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से यह पाचन स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद करता है। इसे खाने कब्ज रोकने में मदद मिलती है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हसके साथ ही कीवी में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट का कॉम्बिनेशन ब्लड प्रेशर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद कर हार्ट को स्वस्थ्य बनाता है।

Related Articles