Uncategorized

शादी का झांसा देकर 20 साल तक लूटी अस्मत, फिर किया इंकार

भोपाल । राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक ऐसे युवक के खिलाफ मामला कायम किया है, जिसने पीड़ीता को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और अन्य युवती से शादी रचा ली। दूसरी जगह शादी करने के बाद भी आरोपी ने पीड़ीता से जल्द ही शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबध बनाता रहा और बीस साल बाद शादी करने से इंकार कर दिया।

थाना पुलिस के अनुसार थाना इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया की वह साल 2004 में उसका इरशाद नामक रिश्तेदार युवक उसके ही घर में रहता था। वह यहॉ मैकेनिक का काम करना सीख रहा था, बाद में वह प्राईवेट नौकरी करने लगा। एक साथ रहने के दौरान दोनों के नीच नजदीकियां बढ़ी गई और प्रैम-प्रसंग शुरु हो गया। आरोपी ने युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। आरोप है कि कई सालों तक उसका शोषण करने के बाद वह जल्द ही शादी करने का वादा कर अपने घर लौट गया। वहॉ जाकर उसने उसे बिना बताये अन्य युवती से शादी कर ली। जब युवती को उसकी शादी की बात पता चली तब उसने आरोपी से संपर्क कर विवाद किया। इस पर उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी जब भी भोपाल आता था, तो युवती के साथ ज्यादती करता था। बीती 25 दिसंबर को भी उसने भोपाल आकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ीता ने उसपर जल्द शादी करने का दबाव डाला तब उसने शादी करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर दोनों के परिवारों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन कोई हल न निकलने पर युवती थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles