Uncategorized

महिला मित्र का प्रेम पत्र लगा पत्नी के हाथ, फिर जो भी हुआ वो चौंकाने वाला है

फ्लोरिडा । एक तुनकमिज़ाज महिला ने बुढ़ापे में भी अपने पति की जान लेने की कोशिश की क्योंकि उसके हाथ पति की गर्लफ्रेंड का दशकों पुराना लेटर लग गया था। गर्लफ्रेंड का करीब 52 साल पुराना पोस्टकार्ड जैसे ही बीवी के हाथ लगा, वो अपने पति पर भड़क गई। अगर आप सोचते हैं कि उम्र के साथ इंसान समझदार और सुलझा हुआ बन जाता है, तो आपकी सोच गलत है। यहां तो 71 साल की पक्की उम्र में भी महिला अपनी जलन को रोक नहीं पाई और पति की जान लेने पर उतारू हो गई।

किस्सा वाकई दिलचस्प है। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला के हाथ उसके पति की गर्लफ्रेंड का पुराना पोस्टकार्ड लग गया। महिला का नाम बर्था याल्टर है और उसकी उम्र 71 साल है। बर्था के पति की उम्र भी 65 साल से ऊपर ही है। जो पोस्टकार्ड महिला के हाथ लगा, वो तुर्की की किसी महिला ने लिखा था और करीब 52 साल पुराना है। पोस्टकार्ड देखकर महिला इस तरह भड़क गई कि उसने पति की जान लेने की कोशिश की। तकिया से मुंह दबाकर उसे मारना चाहा, लेकिन गनीमत रही कि पति बच गया। बर्था की इस हरकत के बाद पति की जान तो बच गई लेकिन अब मामला कोर्ट में है। कोर्ट में बताया गया कि महिला ने अपने पति के मुंह पर तकिया रखकर उसकी जान लेने की कोशिश की। पति के शरीर पर चोट और काटने के भी निशान थे। बर्था को गुस्सा इस बात का था कि पति ने लेटर का रिप्लाई करने की भी बात कबूली थी। बर्था पर पति की जान की कोशिश करने का चार्ज लगा है। कोर्ट ने महिला से साफ तौर पर कहा है कि उसका पति बहुत नाजुक है और वो उससे किसी भी कीमत पर दूर ही रहे।

Related Articles