Uncategorized

Madhya pradesh politics : भाजपा को झटका, पार्टी के पूर्व सांसद कांग्रेस शामिल

Khargoe : निमाड़ इलाके की राजनीति में मकनसिंह सोलंकी जाना-पहचाना नाम है। वे भाजपा से खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। 

मध्यप्रदेश में चुनाव के नजदीक आते-आते राजनीति की पैतरेबाजी भी तेज हो गई है। कुछ दिनों पहले जहां भाजपा ने कई लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया था, वहीं अब भाजपा के पूर्व खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी ने कांग्रेस में एंट्री कर ली है। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
 निमाड़ कहे जाने वाले इलाके की राजनीति में मकनसिंह सोलंकी जाना-पहचाना नाम है। वे भाजपा से खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़वानी जिले के सिलवाद में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 
पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने सिलवाद पहुंचे थे। पूर्व मंत्री हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित कई नेता मौजूद थे। पूर्व लोकसभा सांसद मकनसिंह सोलंकी एक बार भाजपा से खरगोन बड़वानी सांसद, एक बार बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष और तीन बार बड़वानी जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। 

Related Articles