Uncategorized

मोदी सरकार सबसे झूठी: रघुराम राजन

नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक किताब लिखी है। इस किताब का नाम ब्रेकिंग द मोस्ट है। यह बुक इन दिनों बड़ी चर्चा में है।पूर्व गवर्नर ने मोदी सरकार को सबसे झूठी सरकार,इस पुस्तक में बताया है। रघुराम राजन ने कोरोना की बीमारी में आंकड़ों को छुपाते हुए बहुत कम लोगों की मौत का आंकड़ा देने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। रघुराम राजन का कहना है, कि भारत सरकार ने 5 लाख 60 हजार मौत होना बताया है। जबकि डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में 50 लाख से अधिक लोंगो की मौत हुई है। रघुराम राजन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आंकड़ों में हेरा फेरी की जा रही है। वास्तविकता से उलट दिखाया जा रहा है। भारत सरकार ने समय रहते यदि अपनी आर्थिक पॉलिसी को नहीं बदला, तो भारत बहुत बड़े आर्थिक संकट में फंसने जा रहा है।

उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री के पद पर जब डॉक्टर मनमोहन सिंह थे।तब रघुराम राजन ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला था। आर्थिक सुधारो को लेकर उन्होंने बहुत काम किया। मोदी सरकार के आने के बाद उनके और सरकार के बीच में मतभेद सामने आए। उसके बाद वह इस्तीफा देकर चले गए। राहुल गांधी का इंटरव्यू भी बाद में विवाद का विषय बना। रघुराम राजन ने जिस तरीके से किताब में आर्थिक स्थिति को लेकर खुलासा किए हैं। इससे यह किताब और रघुराम राजन दोनों ही चर्चाओं में आ गए हैं।

Related Articles