Uncategorized

निगम अध्यक्ष शैतान सिंह पाल का मोहन सिंह जाट ने किया निपानिया जाट में भव्य स्वागत

भोपाल । भाजपा के वरिष्ठ नेता शैतान सिंह पाल अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का भोपाल से बाई रोड बेरसिया होते हुए करेली माता जानकी मंदिर जाते समय करो चौराहे से बेरसिया तक जगह जगह मोहन सिंह जाट उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मोहन सिंह जाट के जिला पंचायत सदस्य पाठ क्रमांक 1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरवलिया, ईटखेड़ी, गोल खेड़ी, निपानिया जाट, रतुआ, हिनौती सड़क आदि गांव में भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 1 की जनता खुशी मनाते हुए शैतान सिंह पाल का स्वागत किया भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मोहन सिंह जाट को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाने में मैं बहुत बड़ी भूमिका शैतान सिंह पाल की रही है इसलिए ग्रामीणों ने मोहन सिंह जाट के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता का फूल मालाओं ढोल नगाड़े आतिशबाजी चलाकर के भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मलखान सिंह पाल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा ग्रामीण भोपाल, जितेन सिंह पाल, पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं कपिल पाल मित्र मंडली के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles