Uncategorized

खड़े ट्रक में यात्री बस के घुस जाने से 20 से अधिक यात्री हुए घायल

कोरबा । बिहार सासाराम से कोरबा आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कोरबा जिले के बांगो थानान्तर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर बस एक खड़ी ट्रक में जा घुसी। रात लगभग 2 बजे हुए हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिनमें 6 महिला और 8 पुरुष यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और घटनास्थल क्षेत्र में चीख-पुकार का माहौल बन गया। दुर्घटना के दौरान कई यात्री सीट के नीचे फंसे हुए थे, जिन्हें डायल 112 और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles