Uncategorized

mp congress yatra news : कांग्रेस निकालेगी 10 अप्रैल से “कमलनाथ लाओ–प्रदेश बचाओ” परिवर्तन पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव के नेतृत्व में नरसिंहपुर-नर्मदापुरम जिले में 10 से 21 अप्रैल तक निकालेगी 200 किलोमीटर 
लगभग 100 पदयात्री रोज चलेंगे 20 किलोमीटर
तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ
*सिवनी मालवा में 22 अप्रैल को कमलनाथ जी की उपस्थिति में होगा यात्रा का समापन*
Bhopal : मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव बताया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 10 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 200 किलोमीटर की *”कमलनाथ लाओ–प्रदेश बचाओ” परिवर्तन पदयात्रा* निकाली जा रही है।  
*पदयात्रा नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ होगी।* 
श्री भार्गव ने बताया कि यह परिवर्तन पदयात्रा गाडरवारा, बनखेड़ी, पिपरिया, शोभापुर, सुहागपुर, बाबई, नर्मदापुरम, इटारसी, डोलरिया होते हुए 21 अप्रैल को सिवनी मालवा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद 22 अप्रैल को सिवनी मालवा में आयोजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की जनसभा के अवसर पर पदयात्रा का समापन होगा। वहीं 12 दिन तक चलने वाली इस परिवर्तन पदयात्रा में 100 पदयात्री (महिला- पुरुष ) के साथ स्थानीय सहयात्री शामिल होंगे जो लगभग 20 किलोमीटर रोज पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा में शामिल पद यात्रियों के भोजन, ठहरने आदि की समुचित व्यवस्था प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई है।
श्री भार्गव ने *”कमलनाथ लाओ–प्रदेश बचाओ परिवर्तन पदयात्रा”* में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों से आग्रह किया है। यात्रा का मूल उद्देश प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
पदयात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में कमलनाथ सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों और कांग्रेस सरकार आने पर दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं, उन्नति, प्रगतिशील, विकासशील मध्यप्रदेश के लिए नागरिकों में को जागृत कर फिर कमलनाथ सरकार बनाने के लिए जागृत किया जायेगा। वही प्रदेश की 19 बरसों की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, प्रदेश में व्याप्त महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं को जनता के बीच उजागर किया जाएगा और शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लिया जाएगा।

Related Articles