Uncategorized

एमपीईबी के आउटसोर्स कर्मचारी को अज्ञात नक़ाबपोशों ने मारी गोली

भोपाल । राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में एमपीईबी के आउटसोर्स कर्मचारी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारने की सनसनी से घटना सामने आई है। गली पैर में लगने से कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर है। उसने पुलिस को बताया कि उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन गोली लगने का अहसास बाद में हुआ। थाना पुलिस के अनुसार मजीतगढ़ का रहने वाला 40 वर्षीय अर्जुन साहू विद्युत विभाग में प्राइवेट कर्मचारी है। बुधवार सुबह वह बिजली बिल वसूली के लिए मेंगरा नवीन बिजावर जोड़ पर गया था। रास्ते में रुनाहा मंगलगढ़ के बीच रुक कर वह सड़क किनारे पेशाब कर रहा था। इस दौरान उसे फायर होने की आवाज आई उसने पीछे पलट कर देखा तो एक बाइक पर तीन युवक भागते नजर आए। सभी युवकों के चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तभी उसके बाएं पैर की जांघ में दर्द महसूस होने पर उसने अपना पैर देखा। तब उसे पता चला की बाइक सवार बदमाशों ने उसे ही गोली मारी थी। अर्जुन ने घटना की सूचना रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार उसे इलाज के लिए बैरसिया के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बाद में भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles