Uncategorized

एनसीसी कैडेट ने घुड़सवारी में 6 पदक जीते

भोपाल । इस वर्ष 2024 की गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित की जाने वाली घुड़सवारी प्रतिर्माध 4 जनवरी से 16 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के 09 कैडेट्स ने भाग लिया है। यह प्रतिपर्णाध गणतंत्र दिवस कि एक मुख्य प्रतियोगिता होती है। इसमें म०प्र० एवं छ०ग० के कैडेट्स ने छः पदक (3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक) अर्जित किए हैं और पदक तालिक में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं जिससे म०प्र० एवं छ०ग० निदेशालय ने पहेली बार हासिल किया हैं। सभी कैडेट्स एवं उनके इंस्ट्रक्टर स्टाफ के कठिन परिश्रम और लगन के फलस्वरूप यह नतीजा हासिल हो सका।

पदक विजेता के नाम इस प्रकार हैं:-

(अ) स्वर्ण पदक एसजीटी सुहाना गंभीर

कैडेट राहुल बघेल

(ब) रजत पदक कैडेट अभिषेक

(स) कांस्य पदक कैडेट त्रिभुवन कैडेट अंकित खराते

(क) सर्वक्षेष्ठ राइडर ट्रॉफी गर्ल्स एसजीटी सुहाना गंभीर

(ख) सर्वक्षेष्ठ टेंट पेगर ट्रॉफी कैडेट राहुल बघेल          

     

Related Articles