Uncategorized

दामिनी क्लब की नई कार्यकारिणी, हुई घोषित

गुना। दामिनी क्लब का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होता है, जिसमें की आज नया दामिनी क्लब अध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई। पूर्व अध्यक्ष उषा विजयवर्गीय जी ने बिंदु सिंह जी को दामिनी क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया। और 2023 में दामिनी क्लब अध्यक्ष बिंदु सिंह ने ज्योति चौरसिया को सचिव, और मंजू खत्री को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। जिसमें की पूर्व अध्यक्ष उषा विजयवर्गीय ने नियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दामिनी क्लब के सदस्य वंदना श्रीवास्तव, कल्पना पांडे, इंदु सोनी, रामा सोनी, ममता यादव, आदि महिलाएं उपस्थित रही। सभी क्लब मेंबर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। दामिनी क्लब की मीटिंग में आज नवनियुक्त और 1 अप्रैल को आने वाले स्थापना दिवस की तैयारी मीटिंग में चर्चा की गई।

Related Articles