Uncategorized

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के नए आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में 1 अप्रैल 2024 से 2225 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करी है वेतन वृद्धि के नए आदेश मध्य प्रदेश के श्रम आयुक्त ने जारी कर दिए हैं पहली बार सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अकुशल श्रमिक अर्ध कुशल श्रमिक कुशल श्रमिक उच्च कुशल श्रमिक के वेतन में प्रतिमान 2225 रुपए की वृद्धि करी है सरकार द्वारा की गई वृद्धि पर मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री का आभार माना है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पिछले 20 वर्षों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में मात्र सैकड़ो में वृद्धि की जाती थी जिससे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का कोई वास्तविक लाभ महंगाई के अनुरूप नहीं होता था कर्मचारी मंच निरंतर सरकार से मांग कर रहा था कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में वर्तमान महंगाई के अनुरूप वृद्धि करी जाए मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक कार्यवाही करने का आश्वसन दिया था अब मुख्यमंत्री ने मांग मंजूर करके श्रम आयुक्त से आदेश जारी कर दिए हैं अब 1 अप्रैल 2024 से अकुशल श्रमिक को 9575 रुपए के स्थान पर 11 ,8 00 प्रतिमाह वेतन मिलेगा वहीं अर्ध कुशल श्रमिक को 10 571 के स्थान पर 12796 प्रतिमाह कुशल श्रमिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 12294 के स्थान पर 14519 रुपए प्रतिमाह एवं उच्च कुशल श्रमिक को 13919 के स्थान पर 16144 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा वही शासकीय विभागों में कार्यरत कृषि नियोजन श्रमिकों को अब 7660 के स्थान पर 94 96 रूपए प्रतिमाह वेतन 1 अप्रैल 2024 से मिलेगा श्रम आयुक्त ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की यह वेतन वृद्धि 30 सितंबर 2024 तक के लिए करी है माह में रविवार का अवकाश पृथक से अकुशल ,अर्ध कुशल,कुशल एवं उच्च कुशल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शासन द्वारा दिया गया है।
                                

Related Articles