Uncategorized

नव नियुक्त निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण ने किया कार्यभार ग्रहण

भोपाल। राजधानी भोपाल में पदस्थ रहे अतिरिक्त कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नारायण ने महापौर मालती राय से भेंट की।

 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हरेन्द्र नारायण ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी स्थित निगम आयुक्त कार्यालय में नगर निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत  हरेन्द्र नारायण ने महापौर कार्यालय में महापौर मालती राय से भेंट की।

Related Articles