Uncategorized

लव मैरिज के डेढ़ साल बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सास घर आई तो बहू का शव झूल रहा था फंदे पर, आठ माह की बेटी नीचे लेटी रो रही थी

भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में नव विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। बताया गया है की हादसे के समय वह घर पर अपनी आठ माह की बेटी के साथ थी। बाद में जब परिवार वाले घर आये तो उन्हें नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका नजर आया वहीं मासूम बच्ची मॉ के शव के नीचे लेटी रो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से रायसेन की रहने वाली 25 वर्षीय पूजा कुशवाह ने साल 2022 में परविलया थाना सड़क स्थित ग्राम तारासेवनिया में रहने वाले संतोष से प्रैम विवाह किया था। उसकी आठ महीने की बेटी है। पति संतोष खेती किसानी के साथ ही ठेकेदारी का काम भी करता हैं। बताया गया है कि मंगलवार सुबह संतोष अपने काम पर चला गया था। घर पर पूजा और उसकी सास थी। बाद में सास पड़ोस के घर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थीं। इसके बाद घर में बच्ची के साथ अकेली रही पूजा ने फांसी लगा ली थी। काफी देर बाद जब सास वापस घर लौटी तो उन्हें कमरे के भीतर से बच्ची के रोने की आवाजें आई। सास ने पूजा को काफी आवाजें देने के साथ दरवाजा भी ठोकां। लेकिन न तो पूजा ने दरवाजा खोला और न ही कोई जवाब दिया। सास ने जैसै तैसै मकान के भीतर झांककर देखा तो उन्हें पूजा का शरीर फंदे पर लटका नजर आया और बच्ची शव के नीचे लेटी रो रही थी। सास ने तत्काल पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारते हुंए बेटे संतोष को हादसे की सूचनरा दी। इधर आसपास के लोगो की मदद से पूजा को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जॉच एसडीओपी मंजू चौहान करेंगी। पुलिस मृतका के मायके वालो के बयान दर्ज करेगीं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles