Uncategorized

नीतिश ने बनाई जदयू की नई टीम, ललन सिंह के करीबियों को किया बाहर

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष बनने के बाद अपनी नई टीम बनाई है। इसमें ललन सिंह के करीबियों की टीम की छुट्टी कर दी गई है। कई नाम हैं सूची में नहीं हैं, जिन्हें ललन ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में बड़ी जिम्मेदारी दी थी।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश ने जिन पार्टी पदाधिकारियों नियुक्ति की है, इसमें वशिष्ठ नारायण सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। के सी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता बने हैं। गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने हैं।
साथ ही जदयू के नए राष्ट्रीय महासचिवों की सूची भी जारी की गई है। इनमें रामनाथ ठाकुर, मंगनी लाल मंडल, संजय झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, आफाक अहमद, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजीनियर सुनील कुमार और पूर्व विधायक राजीव रंजन का नाम शामिल हैं। राजीव रंजन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया हैं।
बता दें कि ललन के करीबी हर्षवर्धन सिंह को बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा रामप्रीत मंडल, गिरधारी यादव, संतोष कुशवाहा, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दसई चौधरी, मोहम्मद गुलाम रसूल वालियावी, विजय कुमार मांझी, रामकुमार शर्मा, धनंजय सिंह और कमर आलम राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया गया है।
बता दें कि पिछली बार ललन के कार्यकाल में जेडीयू के 22 राष्ट्रीय महासचिव थे, लेकिन इस बार केवल 10 महासचिव बनाए गए हैं। राष्ट्रीय सचिवों के नाम भी जारी किए गए हैं। इसमें विद्या सागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार, मो. निसार का नाम शामिल है।

Related Articles