Uncategorized

शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ की वेतन कटोत्री कर जारी किए नोटिस

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ भोपाल ने पाई थी कमियां

भोपाल। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सीएमएचओ भोपाल ने शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों एवं स्टाफ पर कार्यवाही करते हुए वेतन कटौती कर नोटिस जारी किया है । 
        गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने शहर की विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक संजय नगर, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पटेल नगर एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कबाड़खाना में निर्धारित समय से पहले संस्था से चले जाने पर चिकित्सकों पर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशोका गार्डन में पदस्थ लैब टेक्नीशियन को भी कार्य में उदासीनता के लिए नोटिस जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक उत्तर न देने पर संबंधितों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। 
    इन स्वास्थ्य कर्मियों पर की गई वेतन कटौती एवं नोटिस की कार्यवाही
▪️डॉ सुनील सोनी, चिकित्सा अधिकारी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक संजय नगर 
▪️ डॉ नितेश मेघानी, चिकित्सा अधिकारी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पटेल नगर 
▪️डॉ सुरभि गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक कबाड़खाना 
▪️ सुश्री सरिता विश्वकर्मा, लैब टेक्नीशियन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशोका गार्डन।

Related Articles