Uncategorized

बीआरटीएस लेन में वृद्ध दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नि की मौत, पति आईसीयू में

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में स्थित आसिमा मॉल के सामने बीती रात पैदल बीआरटीएस लेन पार कर वृद्ध दंपती को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दंपत्ति को घातक चोंटे आई थी, दोनों को नाजूक हालत में इलाज के लिये एम्स अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां कुछ घंो चले इलाज के बाद पत्नि ने दम तोड़ दिया वहीं पति को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, उसकी हालत नाजूक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि बागमुगलिया में रहने वाली 55 वर्षीय कृष्णा बाई और उनके पति राजाराम शुक्रवार रात अपने रिश्तेदारो से मिलने बख्तरा गये थे। दोनो बीती रात करीब 8 बजे बख्तरा से बस से वापस भोपाल पहुंचे थे। बस से उतरने के बाद दंपत्ति को बागमुगालिया अपने घर जाने के लिये आसिमा मॉल के पास से सड़क पार कर उसकी दूसरी तरफ आना था। इसके लिये दोनों पैदल बीआरटीएस लेन पार कर रहे थे, उसी समय बागसेवनिया की और जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम का कहना है कि कृष्णा बाई टक्कर वाले स्थान से कुछ दूरी पर पड़ी मिली थी, इससे अनुमान है की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह सड़क पर दूर तक घिसट गई होंगी। जिसके कारण कृष्णाबाई के सिर सहित शरीर में कई स्थानो पर गंभीर चोट थी। आसपास के लोगो ने एंबुलेंस की मदद से कृष्णाबाई और राजाराम को उपचार के लिये एम्स पहुंचाया था। एम्स में इलाज के दौरान करीब तीन घंटे बाद कृष्णाबाई ने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया जिसकी पहचान जुटाने के लिये पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं घायल राजाराम आईसीयू में भर्ती है, हालत नाजूक होने के कारण उनके बयान देर्ज नहीं किये जा सके है। घायल के बयान और जॉच के बाद ही घटना के सही कारणो का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Articles