Uncategorized

केंद्रीय मंत्री विधानसभा चुनाव हारने पर बोले- षडयंत्रकारी कोई और है

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का छलका दर्द

जबलपुर । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद लोगों का अब दर्द धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। चुनाव में केंद्रीय मंत्री सहित कई मंत्रियों और दिग्गज भाजपा नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था। हारने के बाद प्रत्याशी अपनी-अपनी तरह से कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपनी हार पर मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है।
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि, जनता का ध्यान विकास के कामों पर नहीं जाता है। मैंने मंडला और उसके आसपास विकास के कार्य में इतिहास रचा है। फिर भी न जाने क्या सोचकर लोगों ने मेरे खिलाफ वोट किया। मेरी हार के षडयंत्रकारी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं कोई और है। चुनाव में एक भी कार्यकर्ता ने मेरा विरोध नहीं किया। चुनाव में कार्यकर्ताओं का कम या ज्यादा काम करना अलग बात है। ये हार अप्रत्याशित है, ये सीट हम हार जाएंगे किसी ने नहीं सोचा था।

Related Articles