Uncategorized

2036 तक के लिए हॉकी इंडिया की प्रायोजक बनी रहेगी उड़ीसा सरकार

भुवनेश्वर । उड़ीसा सरकार ने हॉकी इंडिया के साथ प्रायोजन करार 2036 तक बढ़ा दिया है। राज्य की नई सरकार ने ये भी कहा है कि वह हॉकी को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए ये करार 2036 तक बढ़ाया गया है। प्रायोजन करार आगे बढ़ाये जाने से उत्साह हित हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और खेल एवं युवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के साथ हमारी सार्थक बैठक हुई।
हमने खेलों के विकास और हमारे प्रिय खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की रणनीतियों पर चर्चा की। वहीं हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए राज्य सरकार का लगातार समर्थन अमूल्य रहा है। अब हॉकी इंडिया के साथ भागीदारी 2036 तक बढ़ाना उनके खेल और युवा विकास को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इससे देश में हॉकी का स्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही युवा प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। प्रायोजन करार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्र नवीन पटनायक के कार्यकाल से ही चला आ रहा है। इसी कारण राज्य में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट होते रहे हैं।

Related Articles