पाक कप्तान ने विकेटकीपर आजम को गैंडा कहा

डलास । पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का विवादों से गहरा नाता रहा है। उसके क्रिकेटर कई बार आपस में ही झगड़ पड़ते हैं। टी20 विश्वकप में मेजबान अमेरिकी टीम से मुकाबले से पहले ही पाक कप्तान बाबर आजम ने अपने ही साथी को गैंडा कह दिया। ये मामला उस समय का है जब पाक टीम अभ्यास कर रही थी। उसी समय का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाबर ने अपनी ही के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान को गैंडा कह दिया।
इस वीडियो में पाकिस्तान के 7 से 8 खिलाड़ी रग्बी गेंद के साथ अभ्यास करते दिखे हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ी सतर्क खड़े होते हैं। वहीं आजम खान थोड़े लापरवाह नजर आते हैं। तभी बाबर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कहते हैं, कि ये गैंडा सीधा नहीं होगा।
बाबर के इस बयान को हालांकि बॉडी शेमिंग या फैट शेमिंग कहा जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग आजम को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाबर हमेशा गलत हरकत की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। हालांकि, कुछ यूजर यह भी लिख रहे हैं कि आजम को अपना वजन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।



