पंचायत चौकीदार नल जल चालक एवं भृतय करेंगे 9 जून को भूख हड़ताल
भोपाल। प्रदेश के पंचायतों में कार्यरत पंचायत चौकीदार भृत्य नल जल चालक की बैठक आज 12:00 बजे अंबेडकर जयंती मैदान में प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मैं निर्णय लिया कि अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में पंचायत कर्मी चौकीदार नल जल चालक भृतय 9 जून 2024 को भोपाल में भूख हड़ताल करेंगे तथा अंबेडकर जयंती मैदान तुलसी नगर में धरना देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापनों सोपेगै ।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में कार्यरत 23 हजार पंचायत चौकीदारों 23 हजार भृत्यो एवं 23 हजार नल जल चालकों को 10 साल की सेवा के बाद भी न्यूनतम वेतन, पीएफ सुविधा, बीमा सुविधा ,पेंशन सुविधा, अवकाश सुविधा ,वर्दी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश है कि 10 साल की सेवा के बाद श्रमिकों को नियमित नियुक्ति दी जाए लेकिन पंचायतों में कार्यरत 69 हजार
पंचायत कर्मीयों को नियमित कारण का अधिकार देने की बात तो दूर है
पंचायत कर्मीयो को न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं उनका शोषण कर रहे हैं पंचायत कर्मी अधिकार विहीन है अकारण पंचायत चौकीदारों नल जल चालकों भृतयो की सेवाएं समाप्त की जा रही है मात्र 2 से ₹4 हजार के वेतन में अपने परिवार का जीवन गुजार रहे हैं वेतन वृद्धि भी 10 वर्षों से नहीं की गई है पंचायत चौकीदार नल जल चालक एवं भृतय को वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता है इसलिए बैठक आयोजित करके अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है आंदोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों
से अवगत कराएंगे एवं ज्ञापन सौंपेगे और मांगों का निराकरण की करने की मांग करेंगे।



