पन्ना :बीजेपी विधायक की बेटी अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष को लोकायुक्त ने 30 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में रिश्वत के मामले में अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष को 30 हजार रुपए के गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही लोकायुक्त पुलिस के द्वारा की गई है । रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला आरोपी हटा से बीजेपी विधायक की बेटी हैं। जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तक अधिकारी कर्मचारी रिश्वतखोरी के जाल में फंस रहे थे। लेकिन अब अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश में तमाम प्रयासों की बावजूद सरकारी कार्यालय में रिश्वत रुकने का नाम नहीं ले रही है।लेकिन पन्ना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कोई जनप्रतिनिधि पहली बार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है।
पन्ना जिले की नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष सारिका खटीक भुगतान के बदले में 30 हज़ार की रिश्वत लेती हुई पकड़ी गई है। शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के उनके दफ्तर में ही कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता राघवेंद्र राज मोदी ने बताया कि वह जब से अध्यक्ष बनी है, लिफ्टऱ के भुगतान में प्रतिमाह पैसा ले रही थी और यह रकम बढ़ाती जा रही थी। तंग आकर मैंने सागर लोकायुक्त में शिकायत की और 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाया, उन्होंने यह राशि अपने बैग में रख ली थी।
बता दें, किसी जनप्रतिनिधि के रिश्वत लेते पकड़े जाने का यह पहला मामला है, जिससे हड़कंप मच गया है। वहीं, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है।
हटा विधायक की बेटी हैं सारिका खटीक
बताया जाता है कि पन्ना के अमानगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष_सारिका खटीक हटा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी है.. आज 30000 की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब विधायक बेटी नगर पार्षद में खुलेआम प्रतिमाह रिश्वत ले रहीं हैं तो इनके ऊपर किसका हाथ हो सकता है।




