Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय वृक्ष दिवस पर वृक्षारोपण किया

भोपाल। वन कर्मचारी मंच ने अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के अवसर प्रदान आज भदभदा भोपाल वन क्षेत्र में पीपल बरगद शीशम के वृक्षों का रोपण कर अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया तथा वन है तो कल है के नारे लगाकर पूरे प्रदेश में बृहद वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
वन कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वृक्ष लगाना प्रदेश की नहीं देश की महती आवश्यकता है क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए वृक्षों का रोपण करना बहुत जरूरी है मध्य प्रदेश के प्रत्येक वन कर्मचारी के साथ-साथ हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर मोहल्ले या खेत खलियान ओके खाली स्थानों में ज्यादा से ज्यादा वृक्षों का रोपण करके पर्यावरण का अलख जगाए आज पूरा विश्व में अंतर राष्ट्रीय वृक्ष दिवस मना जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश में वन प्रधान प्रदेश होने के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के अवसर पर कोई बड़ा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिदिन वृक्ष लगाते हैं वृक्ष लगाने का संदेश देते हैं फिर भी शासकीय विभागों एवं संस्थाओं अथवा नागरिकों में वृक्ष लगाने के प्रति उत्साह की कमी है कार्यक्रम में अशोक पांडे जयदीप सिंह चौहान लव प्रकाश पाराशर आरती वर्मा हरि सिंह गुर्जर प्रेम लाल त्रिपाठी भगवान सिंह ठाकुर सत्येंद्र पांडे चांद सिंह आदि शामिल थे।
                            

Related Articles