Uncategorized

हसदेव जंगल को लेकर फिर तेज हुई सियासत

कोरबा । राहुल गांधी की न्याय यात्रा में एक बार फिर हसदेव जंगल की कटाई का मुद्दा उठा। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी हसदेव जंगल मामले को लेकर गंभीर थे। राहुल गांधी ने राज्य के कांग्रेस नेताओं से कहा है कि वो हसदेव को बचाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़े। केंद्र की बीजेपी सरकार आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन तीनों छीनना चाहती है। हम हमेशा से आदिवासियों और गरीबों की लड़ाई लड़ते आएं हैं। गरीबों की आवाज बनकर हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे। हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा कि काफी पहले जंगल काटने के निर्देश आ गए थे। हसदेव जैसे गंभीर मसले पर हमने बाद में विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प प्रस्ताव पारित किया। केंद्र की सरकार से हमने निवेदन किया कि इस जंगल को काटने से बचाया जाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा की चुनाव जीतते ही बीजेपी की सरकार ने जंगल की कटाई का काम शुरु कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विष्णुदेव साय के शपथ लेने से पहले ही जंगल की कटाई का काम शुरु हो चुका था। हंसदेव की कटाई पर हम चुप नहीं बैठेंगे। विधानसभा में भी मुद्दा उठाएंगे और इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर भी उतरेंगे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा की राहुल गांधी की यात्रा में हम छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को उठा रहे हैं। हसदेव पर जो संकट के बादल हैं, उससे केलो बांध परियोजना पर भी दिक्कत भविष्य में आने वाली है। जल जंगल जमीन के लिए हम पहले भी संघर्ष कर रहे थे। राहुल गांधी के आने के बाद ये लड़ाई और तेज होगी। केंद्र सरकार कुछ उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। जंगल और खदान को लूटने की कोशिश चल रही है। नो गो एरिया में भी खदानें खोली जा रही हैं। जनता परेशान हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार अपनी गलत नीतियों को नहीं छोड़ रही है। हाथी-मानव संघर्ष हो रहा है। हम गरीबों की आवाज बनकर लोगों के घरों तक पहुंचेंगे।

Related Articles