Uncategorized

बेटी और पति के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

अयोध्या । बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इन दिनों इंडिया में हैं। इस दौरान बुधवार को प्रियंका अपनी बेटी और पति के साथ रामलला के दर्शन के अयोध्या पहुंचीं। प्रियंका भारी सुरक्षा के बीच बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी संग रामलला के दर्शन कर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फैंस की भी भारी भीड़ मौजूद थी। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक भारतीय परिधान कुर्ता पहने नजर आए। साथ में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं।

वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका और निक जोनस बेटी मालती के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया
मालूम हो कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और बिजनेस व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। हालांकि तब प्रियंका इसमें शामिल नहीं हो पाई थीं।

Related Articles