राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची छत्तीसगढ़,12 फरवरी को सीतामढ़ी से शुरू होगी पदयात्रा
कोरबा सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुकी हैं। असम से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा का छत्तीसगढ़ की धरती पर पहला कार्यक्रम गुरूवार को रायगढ़ में हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 9 व 10 फरवरी को विश्राम करने के बाद 11 फरवरी को दोपहर तक korba जिले के ग्राम लबेद से यात्रा प्रवेश कर शाम को ग्राम भैसमा पहुंचेगी। भैसमा में शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 12 फरवरी को सुबह 6 बजे भैसमा से सीतामढ़ी चौक कोरबा के लिए यात्रा रवाना होगी और सीतामढ़ी चौक से सुबह 8 बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिले में कांग्रेस जनों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम लबेद से तानाखार तक अनेक स्थानों पर rahul gandhi का स्वागत किया जाएगा।