Uncategorized

Rajsthan Bhartpur news : मूर्ति लगाने को लेकर हुआ विवाद ‎हिंसा में बदला, ग्रामीणों ने ‎किया पथराव

Bhartpur :  राजस्थान के भरतपुर में मूर्ती लगाने को लेकर हुआ विवाद ‎हिंसा में तब्लील हो गया। ‎मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को नदबई क्षेत्र में मूर्ति विवाद पर विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। भीड़ ने बैलारा में सड़क पर ईंधन डालकर आग लगा दी। बता दें ‎कि एक दिन पहले पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और नदबई विधायक जोगिंदर ने क्षेत्र में महाराजा सूरजमल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान परशुराम की मूर्तियां लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद से विवाद गहराया और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और नदबई विधायक जोगिंदर अवाना ने बुधवार शाम को प्रेस वार्ता बुलाई थी। ‎जिसमें जानकारी दी कि क्षेत्र में तीनों महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से ऊपर उठकर काम करने की बात कही। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान परशुराम और महाराजा सूरजमल की मूर्तियों के जल्द अनावरण की बात कही। प्रेस वार्ता के बाद लोगों ने विरोध करते हुए बैलारा चौराहे पर सड़क मार्ग पर ईंधन डालकर आग लगा दी गई। तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों को रोकना चाहा तो भीड़ ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। हालां‎कि एक आदेश के तहत बैलारा बाईपास पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का ऐलान होने के बाद इसका विरोध शुरू हुआ। बैलारा चौराहे पर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर आग लगाकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता मौके पर भेजा। पुलिस ने रास्ता खुलवाया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इसके बाद लोग भड़के और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।                          

Related Articles