Uncategorized
वन कर्मचारियों के ऊपर हमला करने वालों पर हो रासुका की कार्रवाई
4 माह में वन कर्मचारियों के ऊपर हुए छह हमले।
भोपाल। रायसेन की बेगमगंज रेंज के कोकलपुर में वन कर्मचारी पर प्राण खाता हमला करने वाले वन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह लोधी शिव गुर्जर एवं दो अन्य के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाए वन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह लोधी को तत्काल वन समिति के अध्यक्ष पद से हटाया जाए यह मांग आज मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के अध्यक्ष अशोक पांडे ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को भेजे पत्र में की है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच वन विभाग के अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि चार मार्च को वन विकास निगम के कर्मचारियों के ऊपर कोकलपुर वन क्षेत्र में सागोन माफिया वन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह लोधी शिव गुर्जर एवं अन्य ने प्राण घातक हमला कर दिया वन कर्मचारियों ने पुलिस की सहायता लेकर अपनी जान बचाई तीन वन कर्मचारी रेंजर माया शुक्ला डिप्टी डेंजर संजीव शुक्ला एवं वनरक्षक अरविंद दांगी को गंभीर चोटें आई है थाना बेगमगंज में एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन सिर्फ एक वन माफिया शिव गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है तीन वन माफिया अभी भी फरार है प्रदेश में लगातार वन माफिया वन कर्मचारियों के ऊपर प्राण घातक हमला कर रहा है लेकिन शासन वन कर्मचारी की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना रहा है वर्ष 2023 में 18 और वर्ष
2024 में अभी तक 6 हमले वन कर्मचारी के ऊपर प्रदेश में हो चुके हैं जिस कारण वन कर्मचारी में भय तथा असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है यदि शासन ने वन कर्मचारी की सुरक्षा के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो वन कर्मचारी आंदोलन करेंगे।



