विश्वकप ट्रॉफी के साथ अलग अंदाज में दिखे ऋषभ

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। ऋषभ आज विश्वकप ट्रॉफी के साथ उत्साहित दिखे जबकि इससे पहले एक दौर ऐसा भी आया था जब उनकी खेलना ही तय नहीं था। दो दिसंबर 2022 में हुए भयानक कार हादसे के बाद भी जिस प्रकार उन्होंने खेल में वापसी की है। वह अपने आप में एक मिशाल है। इस खिलाड़ी ने तकरीबन 14 महीने खेल से दूर रहने के बाद अपनी मेहनत और जज्बे से किस्मत की बाजी पलट दी। आईपीस और फिर टी20 विश्वकप में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनकी विकेटीपिंग और बल्लेबाजी कमाल की रही। .
स्वदेश पहुंचने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में ऋषभ पंत की एंट्री देखने लायक थी। उनकी एंट्री ने महाभारत के भीम की याद दिला दी। भीम की गदा की तरह ऋषभ पंद भी विश्व कप ट्रॉफी उठाए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऋषभ पंत होटल में दाखिल होते हैं और अपने कंधे पर ट्रॉफी लिए हुए हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। ऋषभ की आखों में चमक और चेहरे की मुस्कान बता रही है कि यह पल उनकी जिंदकी के लिए कितना मायने रखता है। ऋषभ पंत का यह पल इसलिए भी खास है, क्योंकि कुछ समय पहले तक यह भी तय नहीं था कि वह कभी क्रिकेट खेल पाएंगे। दरअसल, भारत की जीत में ऋषभ पंत का भी बड़ा योगदान रहा है। अमेरिका की धीमी पिचों पर जब भारतीय बल्लेबाज विफल हो रहे थे, तब वह डटे रहे। उनकी कई छोटी-छोटी और अहम पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने अपना विजय अभियान कायम रखा था।



