Uncategorized

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा

मात्र 175 रुपए प्रतिमाह बढ़ा वेतन

भोपाल। मध्य प्रदेश की श्रम आयुक्त ने प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मस्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन में 1 अक्टूबर 2023 से इस भीषण महंगाई में मात्र 175 रुपए की वृद्धि करी है जबकि रोजगार सहायकों संविदा कर्मियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि संवर्ग के कर्मियों के वेतन में हजारों रुपए से ज्यादा की वृद्धि की गई है जनप्रतिनिधियों के वेतन में भी ₹5000 से लेकर ₹10000 की वृद्धि की गई है लेकिन गरीब संवर्ग के कर्मियों के वेतन में मात्र 175 रूप की वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने सरकार के वेतन वृद्धि के निर्णय का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मस्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों के वेतन में 1 अक्टूबर 2023 से विषण महंगाई को देखते हुए एवं अन्य कर्मियों 
तथा जनप्रतिनिधियों के वेतन भत्तों में की गई वृद्धि के समान अनुपात ₹5000 रुपए की वृद्धि करने की मांग करी है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पहले अकुशल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मस्टरर्रोल कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी को 9650 रुपए प्रतिमाह अर्ध कुशल को 10507 रुपए प्रतिमाह कुशल श्रमिक को 11885 रुपए प्रतिमाह एवं उच्च कुशल श्रमिक दैनिक वेतन भोगी मस्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी को 13185 रुपए प्रतिमाह मिलता था अब 1 अक्टूबर 2023 से अकुशल श्रमिक को 9885 रुपए प्रतिमा अर्द्ध कुशल श्रमिक को 10682 रुपए प्रतिमाह कुशल श्रमिक को 12060 प्रतिमाह एवं उच्च कुशल श्रमिक को 13360 रुपए प्रतिमाह मिलेंगा यह वृद्धि गरीब संवर्ग के गर्मियों के साथ धोखा है यदि राज्य सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मास्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारीयों के वेतन में 1 अक्टूबर 2023 से ₹5000 की वेतन वृद्धि करने का निर्णय नहीं लिया तो 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती को दैनिक वेतन भोगी मास्टर रोल कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन करके अपना विरोध राज्य सरकार के सामने दर्ज कराएंगे एवं मुख्यमंत्री को भी जापान ज्ञापन सौंपेंगे।

Related Articles