Uncategorized

ठाकरे गुट में फिर शामिल हुए शिंदे शिवसेना के पदाधिकारी

मुंबई । शिवसेना (शिंदे गुट) को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। मुंबई में बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे को छोड़कर उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो गए हैं। खबर है कि शिंदे गुट की दक्षिण मध्य मुंबई शाखा संख्या 142 के शाखा प्रमुख हरिदास बंडगर, उप शाखा प्रमुख अशोक गांवकर, नितीश वायदंडे ने विभाग क्रमांक 9 के विभाग प्रमुख प्रमोद शिंदे के हाथों शिवबंधन बांधा और पुनः प्रठाकरे गुट में वेश किया।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के विधान सभा संयोजक भोंसले, उपविभाग प्रमुख अरुण हुले, विधानसभा समन्वयक सतीश कालगांवकर ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कि पिछले साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में, 40 विधायकों ने शिवसेना से विद्रोह किया और उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया।

इसके बाद राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद बड़ी संख्या में ठाकरे गुट के पदाधिकारी शिंदे गुट से जुड़ गए थे. जिसके चलते शिंदे गुट को शिवसेना पार्टी का नाम और सिंबल मिला था. उद्धव ठाकरे के लिए यह एक बड़ा झटका था। इन सबके बावजूद अब शिवसेना (शिंदे गुट) मुंबई में कमजोर होने लगी है और ठाकरे गुट में लोग जाने लगे हैं।

Related Articles