फिटनेस के मामले में शोभिता धुलिपाला का जवाब नहीं

मुंबई । फिटनेस के मामले में साउथ की एक्ट्रेस शोभिका धुलिपाला का कोई जवाब नहीं है। इसके पीछे का राज सिर्फ जिम नहीं, बल्कि एक खास डाइट चार्ट है जो एक्ट्रेस फॉलो करती हैं। जी हां, जो आप खाते हैं वो आपके चेहरे पर भी साफ नजर आता है। शोभिता की स्किन इसलिए 30 प्लस होने के बाद भी बेहद ग्लोइंग और फ्लोलेस भी है।
शोभिता सुबह जल्दी उठती हैं। वो सुबह नाश्ते में कार्ब्स को अवाइड करती हैं। वो सुबह को अनाज और फाइबर से भरपूर चीजें जैसे ओटमील के साथ साथ फ्रूट्स, ग्रीक योगर्ट और थोड़ा सा शहद लेती है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए शोभित भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। वो दिनभर में 8 ग्लास पानी का सेवन जरूर करें। दोपहर में शोभिता पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाती हैं। लंच में वो तरह- तरह की सब्जियां, चना और दालों से भरपूर सलाद खाती हैं। इसके साथ में वो ब्राउन राइस या किनोआ में से कोई एक चीज ही खाती हैं। इससे शोभित का पेट भरा रहता है और उन्हें एनर्जी मिलती है। शाम के समय शोभित नट्स, सीड्स और फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करती हैं। इससे उन्हें पोषक तत्व भी मिलते हैं और वो अनहेल्दी खाने से भी बच जाती हैं।
शोभित डिनर लाइट रखना पसंद करती हैं। वो रात तो ग्रिल्ड सब्जियां, सूप पीना पसंद करती हैं। इससे उन्हें रात में हैवी महसूस नहीं होता और नींद भी अच्छी आती है। डाइट का मतलब ये नहीं है कि एक्ट्रेस बिल्कुल भी जंक फूड नहीं खाती। हफ्ते का एक दिन वो चीट मील के नाम करती हैं। वो इस दौरान अपनी फेवरेट चीजें खाती हैं। लेकिन वो इन चीजों का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करती हैं। बता दें कि साउथ की हसीना शोभिका धुलिपाला अपनी लाजवाब अदाओं ही नहीं, बल्कि कर्वी फिगर के लिए भी जानी जाती हैं।



