Uncategorized

श्रीराम सेना का हुआ गठन

आशीष गुप्ता को सौंपा गया अध्यक्ष का दायित्व

कोरबा  । कोरबा जिले में श्रीराम सेना का गठन किया गया है। आशीष गुप्ता को श्रीराम सेना के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। श्रीराम सेना के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा हैं कि उद्देश्य के अनुरूप सेना के सदस्य श्रीराम की मर्यादा का पाठ लेकर लोगों को उसे अपने जीवन में धारण करने, खासकर युवाओं और बच्चों में इनका संचार करने अभियान चलाया जाएगा। लोगों को नैतिक मूल्यों और अपनी सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्रीराम सेना द्वारा कोरबा में भव्य आयोजन किए जाएंगे। जिले में दीपावली की तर्ज पर उत्सव मनाने की तैयारी भी की जा रही है, जिस दिन घर-घर दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या में श्रीराम जानकी के वनवास से लौटने पर मनाई जाने वाली खुशी की झलक ऊर्जाधानी में भी देखने को मिलेगी। श्रीराम सेना में संरक्षक का दायित्व अशोक चावलानी को दिया गया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष अभिषेक शास्त्री, विक्रम यादव, वैभव अग्रवाल, सचिव शुभम सिंह, सह-सचिव गौरव परमार, कोषाध्यक्ष मोहित बतरा, कार्यकारिणी सदस्यों में शुभम साहू, अंजय अग्रवाल, विक्रम यादव, वरिष्ठ सलाहकार विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दीपक देवड़ा, विकेश झा, पियूष गुरुद्वान, राजेश यादव, राजा राव, संतोष पाल, राजीव तिवारी, अनूप आग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि शामिल हैं।

Related Articles