Uncategorized

प्रदेश सरकार के पहले विवेकानंद युवा सम्मान से सम्मानित होंगे शुभम चौहान

शुभम चौहान को मिलेगा प्रदेश का पहला विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित 

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 23 मार्च को यूथ महापंचायत का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है,जिसमें खेल और युवा कल्याण विभाग, मप्र शासन द्वारा प्रदेश में सामुदायिक एवं युवा गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में राजधानी के समीपस्थ ग्राम तामोट के प्रतिभाशाली युवा शुभम चौहान को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेश के पहले विवेकानंद युवा राज्य युवा पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा ,सम्मान में उन्हें ₹50000 की सम्मान निधि , प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया जाएगा । उन्हें यह सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।
शुभम विगत 10 वर्षों से युवा गतिविधियों में सक्रिय है,पूर्व में शुभम को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार सहित नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
शुभम शिक्षा के साथ -2 समुदाय के बीच में जन जागरूकता की गतिविधियों के साथ -साथ साथ साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं,शुभम वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में पीएचडी कर रहे हैं। 
अन्य उपलब्धियां….
निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार 2019 एवं 2017 प्राप्त। मतदाता जागरूकता में 05 बार जिला स्तर पर पुरस्कृत। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन गतिविधियों के लिए कैंपस एंबेसडर नियुक्त।
भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप में राज्य एवं जिला स्तर पर प्रथम , नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छता गतिविधियों में योगदान के लिए स्वच्छता चैंपियन एवं स्वच्छता मित्र के रुप में सम्मानित।
कोविड-19 के समय प्रदेश के 200 युवाओं को जोड़कर सहयोग समूह के माध्यम से लोगों की मदद की , जिसमें जरूरतमंद लोगों को सार्थक ऐप के माध्यम से हॉस्पिटल की जानकारी देना , जन सहयोग से लगभग 02 लाख रुपए की राशि के 03 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शासकीय चिकित्सालय को उपलब्ध कराएं । मास्क वितरण, रोको- टोको अभियान, राशन एवं भोजन पैकेट वितरण तथा टीकाकरण अभियान में वैक्सीन मोटीवेटर के रूप में लोगों को प्रेरित किया। कोविड -19 में जागरूकता एवं सराहनीय योगदान के लिए 2021 में आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया । 
एक भारत- श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा मणिपुर- नागालैंड का शैक्षणिक भ्रमण, नेहरू युवा केंद्र द्वारा कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व सहित नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रकाशित तीन स्मारिकाओं का संपादन किया।
 भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा सम्मानित। विश्व हिंदी सम्मेलन,युवा प्रवासी भारतीय सम्मेलन सहित 03 अंतर्राष्ट्रीय ,06 राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं 02 राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भागीदारी । जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पुरस्कार प्राप्त। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मप्र शासन द्वारा आयोजन यूथ महापंचायत सहित युवा नीति में सक्रिय भागीदारी रही है ।

Related Articles